पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की अधिकारियों के साथ बैठक

Image seo friendly

गोण्डा।आगामी 14 एवं 15 मार्च, 2026 को आयोजित होने वाली पुलिस भर्ती परीक्षा-2026 की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी श्रीमती प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को परीक्षा को शांतिपूर्ण, नकलविहीन एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद गोण्डा में इस परीक्षा के सफल संचालन हेतु कुल 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए हैं। साथ ही, 14 सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं 14 स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है, जो परीक्षा के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। यह परीक्षा दो पालियों में संपन्न होगी, प्रथम पाली 10:00 बजे से 12:05 बजे तथा द्वितीय पाली 3:00 बजे से 5:05 बजे तक दोनों पालियों को मिलाकर कुल 19200 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। 
उन्होंने सभी मजिस्ट्रेट्स को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने केंद्रों पर समय से उपस्थित रहकर परीक्षा केंद्रों का पूर्व निरीक्षण कर लें और परीक्षा दिवस पर अनुशासन एवं निष्पक्षता सुनिश्चित करें।

Post a Comment

0 Comments