पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image seo friendly

गोंडा।यार मोहम्मद पुत्र इस्लाम अली निवासी ग्राम जमलापुर विरहमतपुर थाना वजीरगंज गोण्डा द्वारा थाना वजीरगंज में लिखित तहरीर दी गयी कि रोजा इफ्तार पार्टी में पानी लाने के विवाद को लेकर विपक्षी कय्यूम अहमद ने उसके लड़के मो0 सिराज उर्फ छोटू को गाली गलौज करते हुए पहले तमन्चा से फायर किया जिससे सिराज बाल बाल बच गया तो कय्यूम ने हाथ में लिए चाकू से सिराज पर हमला कर दिया । चाकू लगने से सिराज गम्भीर रूप से घायल होकर गिर गया, जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
 वजीरगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्त कय्यूम अहमद को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर मय एक अदद खोखा कारतूस व निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद चाकू बरामद किया गया। 

Post a Comment

0 Comments