गोंडा।दानिश खाँ पुत्र शकील खाँ नि0 ग्राम ऊँचेपुरवा हलधरकमऊ थाना कटरा बाजार की माँ नसरीन बेगम 18 अक्टूबर को दवा लेने गोण्डा गई थी । वापस आते समय चौरी चौराहा से बैट्री रिक्शा पर बैठ कर अपने घर आ रही थी कि पीछे से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके हाथ से थैली को झपट्टा मारकर लेकर भाग गये । जिसमें करीब 30,000/- रुपये व कुछ गहने थे । प्रकरण में मुकुल बाल्मिकी पुत्र दौलत लाल निवासी महारानीगंज घुसियाना,मृत्युंजय नूरामल मंदिर ट्रांसफर गली थाना को0 नगर शिवम सिंह उर्फ गोलू काशीपुर थाना वजीरगंज को हलधरमऊ रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छीने गये सफेद धातु की पायल, एक जोड़ी सफेद धातु की बिछिया, एक अदद काले रंग का बैग(पर्स), रु0 6150 नगद व घटना में प्रयुक्त लाल काले रंग की एक एदद आपाची मोटरसाईकिल बरामद किया गया ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।