पुलिस एनकाउंटर में 01अंतर्जनपदीय पशु चोर गोली लगने से घायल सहित 05 अंतर्जनपदीय पशु चोर गिरफ्तार

Image seo friendly

Image seo friendly

गोण्डा।।श्रीमान पुलिस अधीक्षक  श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर श्री आनन्द कुमार राय के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना को0 नगर की संयुक्त टीम द्वारा सराहनीय कार्य करते हुए केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रासिंग के पास मुठभेड़ के दौरान 05 शाकिर अंतर्जनपदीय पशु चोर-01.  समीर उर्फ लल्लन, 02. तुशाल उर्फ तुफैल, 03. भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत, 04. मैनुद्दीन, 05. नयाब को गिरफ्तार कर उनके क़ब्ज़े व निशानदेही से एक अवैध असलहा मय एक जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 अदद चार पहिया वाहन, चोरी हुई एक भैंस, एक पाड़ा व 17,000/- नकद बरामद किया गया। 
Image seo friendly

जनपद में लगातार पशु चोरी की घटनाएं प्रकाश में आ रही थीं। उक्त घटनाओं को गंभीरता से संज्ञान में लेते हुए श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री विनीत जायसवाल द्वारा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री मनोज कुमार रावत के पर्यवेक्षण में घटनाओं के सफल अनावरण एवं अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों द्वारा सक्रिय रूप से क्षेत्र में सघन चेकिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी तथा खुफिया सूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही है। जिसमें आज दिनांक 22.03.2026 को एस0ओ0जी0 व थाना को0 नगर की पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में भ्रमणशील थी। इसी दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पशु चोर केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रासिंग की तरफ आ रहे है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीमों द्वारा केशवपुर पहाड़वा रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें पशु चोरों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में अभियुक्त समीर उर्फ लल्लन के पैर में गोली लगी जिसे उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तगणो के कब्जे से अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस, 01 अदद चार पहिया वाहन, चोरी हुई भैंस, पाड़ा व 17,000/- नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरूद्ध थाना को0 नगर में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
गिरफ्तार अभियुक्तगण-
01. समीर उर्फ लल्लन पुत्र रज्ज्बअली नि0 फैजाबाद रोड इमाबाड़ा थाना को0 नगर जनपद गोण्डा।
02. तुशाल उर्फ तुफैल पुत्र सुभानी पता बड़ा इमामबाड़ा कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।
03. भूपेंद्र यादव उर्फ भूपत पुत्र राम फेरन यादव निवासी छपरा तल्ला मोजा इंदुर थाना फखरपुर जनपद  बहराइच।
04. मैनुद्दीन पुत्र शमसुद्दीन निवासी छप्पर तल्ला मौज इंदुर थाना फखरपुर जनपद बहराइच। 
05. नयाब पुत्र मोहम्मद हफ़ीजुल्ला निवासी इमामबाड़ा थाना कोतवाली नगर जनपद गोण्डा।

Post a Comment

0 Comments