गोण्डा।। पुलिस अधीक्षक श्री विनीत जायसवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री राधेश्याम राय के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी तरबगंज श्री उमेश्वर प्रभात सिंह के नेतृत्व में एस0ओ0जी0 व थाना नवाबगंज की संयुक्त टीम द्वारा गोण्डा-उमरिया पावर हाउस के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान 02 शातिर बदमाशों-01. विकास मिश्रा पुत्र प्रेमनारायण मिश्रा, 02. सौरभ दुबे पुत्र सूरज दुबे को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 01 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल व 58,000/- रू0 नकद बरामद किया गया।
दिनांक 03.03.2026 को थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा क्षेत्रांतर्गत आवेदिका श्रीमती सुशीला यादव पत्नी अंकित कुमार यादव निवासी ग्राम पहली थाना नवाबगंज जनपद गोण्डा द्वारा लिखित तहरीर दी गयी कि दिनांक 02.03.2026 को समय लगभग 12ः00 बजे दिन में एक काले रंग की थार गाड़ी से आए एक व्यक्ति द्वारा उनके पति अंकित कुमार यादव पुत्र नंदराम यादव (उम्र लगभग 30 वर्ष) को घर से बुलाया गया। आवेदिका के अनुसार उक्त व्यक्ति के बुलाने पर उनके पति अंकित कुमार यादव अपनी मोटरसाइकिल से कटरा तिराहा की ओर जाने के लिए घर से निकले। रास्ते में अकबरपुर चौराहे के पास उक्त व्यक्ति एवं उसके चार अन्य अज्ञात साथियों द्वारा उन्हें जबरन अपनी थार गाड़ी में बैठाकर जान से मारने की नीयत से अपहरण कर लिया गया। उक्त सूचना के आधार पर थाना नवाबगंज पर तत्काल मु0अ0सं0 65/2026 धारा 140(1) बीएनएस बनाम अज्ञात अभियुक्तगण के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गोण्डा द्वारा तत्काल अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण में 04 पुलिस टीमों का गठन किया गया तथा प्रभारी एस0ओ0जी0/सर्विलांस को भी घटना के सफल अनावरण हेतु लगाया गया था। पुलिस द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए संभावित स्थानों पर सघन तलाश एवं दबिश की कार्यवाही प्रारम्भ की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए अपहृत अंकित कुमार यादव को मसकनवा गौशाला तिराहा के पास से सकुशल बरामद कर लिया गया। घटना में शामिल अज्ञात अभियुक्तों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया तथा अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। जिसमें आज दिनांक 06.03.2026 को थाना नवाबगंज व एस0ओ0जी0/सर्विलांस की संयुक्त टीम क्षेत्र में भ्रमण शील थी कि सूचना प्राप्त हुई कि उक्त घटना से सम्बन्धित 02 शातिर बदमाश उमरिया पावर हाउस की तरफ आ रहे है। पुलिस टीम द्वारा उमरिया पावर हाउस के पास बदमाशों को पकड़ने का प्रयास किया गया। जिसमें बदमाशों द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी गयी। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में शातिर बदमाश विकास मिश्रा के पैर में गोली लगी, इस दौरान उसका साथी अभियुक्त सौरभ दूबे द्वारा मौके से भागने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने तत्परता से घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घायल को उपचार हेतु जिला अस्पताल गोण्डा में भर्ती कराया गया। पुलिस द्वारा अभियुक्तगणों के कब्जे से 02 अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय 02 अदद जिन्दा व 01 अदद खोखा कारतूस, 01 अदद पैशन प्रो मोटरसाईकिल, 58,000/- रू0 नकद बरामद किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगणों के विरूद्ध थाना नवाबगंज में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में स्वीकारा कि थाना खोड़ारे क्षेत्र में दिनांक 04.02.2026 को वादी निर्मल प्रसाद दुबे पुत्र स्व० जगदत्त प्रसाद दुबे निवासी ग्राम कूकनगर ग्राण्ट छब्बन दूबेडीह थाना खोड़ारे जनपद गोण्डा जो उत्तर प्रदेश बड़ौदा ग्रामीण बैंक शाखा कूकनगर ग्राण्ट से 10,000 रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे कि रास्ते में जनता इंटर कॉलेज से लगभग 200 मीटर पीछे रास्ता पूछने के बहाने अवैध कट्टे के बट से उनके सिर पर वार कर 10,000 रुपये छीन लिये थे।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।