रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला महिला का शव, मची सनसनी

Image seo friendly

गोंडा। इटियाथोक रेलवे स्टेशन व पारासराय क्रॉसिंग के बीच पोल संख्या 202/12 के पास रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।मामले की पड़ताल चल रही है।गुरुवार सुबह करीब आठ बजे स्टेशन मास्टर को जानकारी हुई।उन्होंने तत्काल रेलवे पुलिस बल और इटियाथोक कोतवाली पुलिस को घटना की जानकारी दी।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मृतका की उम्र करीब चालीस वर्ष के आस-पास आंकी जा रही है।रेलकर्मी सुनील राम के मुताबिक, महिला का शव झाड़ियों में पड़े होने से किसी की नजर नहीं गई। इटियाथोक कोतवाली के प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद उसी आधार पर कार्रवाई होगी।


Post a Comment

0 Comments