सुविधा होने के बावजूद लापरवाही,लाखों खर्च पर फिरा पानी

Image seo friendly

गोंडा। लाखों रुपए की लागत से बने विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत इमलिया मिश्र में सामुदायिक शौचालय सफेद हाथी बना हुआ है,जिसकी शिकायत भी की गई है देखना यह है जांच रिपोर्ट में क्या दिखाया जाता है।
 मुख्यालय से लगभग 18 किमी दूरी पर स्थित विकास खंड झंझरी के ग्राम पंचायत इमलिया मिश्र एक ऐसा गांव है जिसमें 500 मीटर के क्षेत्र फल में पीएचसी जरवलिया,ओवर हेड पानी टंकी,सामुदायिक शौचालय,ग्राम पंचायत सचिवालय,कंपोजिट विद्यालय के निर्माण में करोड़ों रुपए सरकार द्वारा तो खर्च किया गया है लेकिन ग्राम प्रधान के सही से देख रेख न होने के कारण शौचालय,सचिवालय,गांव की सड़क,और विद्यालय में शौचालय की व्यवस्था राम भरोसे है।गांव के पंकज तिवारी ने बताया अवस्थाओं की कई बार शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई,शौचालय के उपयोग न होने के कारण के संबंध में बताया कि पीपल के पेड़ के नीचे बना है इस लिए उपयोग नहीं किया जा रहा है।इस संबंध में ग्राम प्रधान से फोन पर संपर्क किया गया तो बताया गया एक घंटे बाद संपर्क करे,इसके बाद फोन का स्वीच आफ हो गया।

Post a Comment

0 Comments