इटियाथोक, गोंडा। गोंडा- बढनी रेल खंड पर अर्जुनपुर गांव के पास बुधवार की सुबह एक अधेड़ अचानक गोरखपुर पनवेल एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान इटियाथोक थाना क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी राजेश सिंह (52) पुत्र वंशराज सिंह के रूप में हुई है।घटना स्थल से कुछ दूरी पर स्थित परिषदीय विद्यालय के पास में उसकी मोटरसाइकिल खड़ी मिली।सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजेंद्र कनौजिया का कहना है, मृतक के पुत्र ने थाने में तहरीर देकर बताया है, कि उनके पिता ट्रेन के चपेट में आ गए और उनकी मौत हो गई है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।