गोंडा। कुछ दिनों से बाजार में स्वरोजगार में लगे खाद्य व्यवसाईयों के बड़े वर्ग की चिंता का कारण कमर्शियल सिलेंडर की अनुपलब्धता है, उनका व्यवसाय जो विगत कई वर्षों से चल रहा है तथा जिससे माध्यम से उनके स्वयं तथा कर्मचारियों के परिवार का पालन पोषण होता है, तथा आमजनमानस व कामगार लोग भी सेवा से लाभ उठाकर अपना भरण पोषण भी करते हैं ।
-स्ट्रीट वेंडर, ढाबा ,रेस्टोरेंट ,मिष्ठान व होटल आदि के संचालको पर अधिकारी द्वारा कार्यवाही किए जाने बात कही जा रही है, परंतु कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता के विषय में किसी भी प्रकार की कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है, जिस कारण बाजार में व्याप्त असमंजस व भय का माहौल बन रहा है ।
घरेलू के साथ-साथ ही कमर्शियल सिलेंडर की उपलब्धता के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जाएं जिससे खाद्य व्यवसाईयों तथा छोटे स्ट्रीट वेंडर्स को असुविधा का सामना न करना पड़े तथा ना ही किसी प्रकार का उनका उत्पीड़न व दंडात्मक कार्यवाही का सामना ना करना पड़े ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।