गोण्डा ।।बाबा साहब डॉ0 अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भीम आर्मी जिला उपाध्यक्ष बच्चा राम गौतम के संयोजन में गोण्डा जिले के ग्राम सभा रमवापुर श्याम से गाजे-बाजे के साथ भव्य स्वाभिमान यात्रा निकाली गई। इसमें धानेपुर से चलकर आई हुई स्वाभिमान यात्रा सम्मिलित हुई।
यह स्वाभिमान यात्रा रमवापुर श्याम से चलकर सिसउर अंदुपुर सिद्धार्थ बुद्ध विहार पहुँची जहाँ पर यात्रा में सम्मिलित लोगों ने तथागत गौतम बुद्ध व बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण किया।
इस बुद्ध विहार में नन्द किशोर वर्मा एडवोकेट व सविता वर्मा ने सभी का स्वागत किया।
यह यात्रा सालपुर बाजार होते हुए गोण्डा मुख्यालय पहुँची जहाँ पर सभी लोगों ने बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इस यात्रा में चन्द्र प्रकाश वर्मा(ग्राम प्रधान, रमवापुर श्याम), अलखराम, नन्द किशोर वर्मा(एडवोकेट), सविता वर्मा, पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा(एडवोकेट), राम दर्शन, अमन, मनोज गौतम, दीप चंद, विजय बहादुर गौतम, श्रवण भारती, वीरेंद्र भारती, आनन्द पटेल, विनोद कुमार सहित भारी संख्या में लोग सम्मिलित हुए।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।