गोण्डा, तीन दिन से लापता सफाई कर्मी का शव आज नाले से बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताते चलें कि नगर कोतवाली क्षेत्र का मृतक पिंटू बालमीकी सफाई कर्मी पिछले 20 अप्रैल से लापता था, जिसकी परिजनों द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी। एवं गोण्डा नगर कोतवाली में गुमशुदा की मुकदमा भी पंजीकृत करवाई गई थी । आज सेमरा पुलिस चौकी क्षेत्र के गोण्डा बलरामपुर स्थित साहब गंज में नाले की सफाई करने पहुंचे सफाई कर्मचारियों ने नाले में एक शव देखा, आशंका के अनुसार लापता सफाई कर्मी के परिजनों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पहचान कराई।शव की लापता सफाई कर्मी पिंटू बालमीकी के रूप में हुई।
मृतक का भाई राजू बालमीकी ने बताया कि भाई पिंटू बीते 20 अप्रैल से लापता हुआ था, 21 अप्रैल को गोण्डा नगर कोतवाली में गुमशुदगी का मुकदमा भी करवाया गया था। तब से खोजबीन कर रहे थे,आज जाकर नाले में शव मिला है।शरीर पर चोट से आशंका है कि हत्या कर लाश को नाले में डाला गया है
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शुरुआती जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
फिलहाल पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है-चाहे वह हादसा हो या कोई अन्य कारण। इस घटना से क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।