जानकीनगर बमबाजी कांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, तीन गिरफ्तार

Image seo friendly

गोंडा। दिनांक 18 मई 2026 की रात्रि में थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के जानकीनगर में हुई बमबाजी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। थाना कोतवाली नगर पुलिस एवं SOG/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस मुठभेड़ में एक शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, जबकि कुल तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बाल अपचारी भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार, घटना के खुलासे के लिए गठित टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान संदिग्धों की सूचना मिलने पर संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने भागने का प्रयास किया तथा फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा 01 पल्सर मोटरसाइकिल (200CC) बरामद की गई है।

Post a Comment

0 Comments