पत्रकारों की कलम गरीब और वंचितों को न्याय दिलाने के लिए चले" : एसपी विनीत जायसवाल

Image seo friendly

गोण्डा।। हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन शाखा गोंडा के तत्वाधान में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों तथा वरिष्ठ पत्रकारों ने पत्रकारिता की चुनौतियों, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारियों पर विचार व्यक्त किए। इस दौरान 60 वर्ष की आयुपूर्ण कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
Image seo friendly

हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा एवं महामंत्री महेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी एवं वरिष्ठ पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उप जिलाधिकारी सदर जितेंद्र गौतम एवं नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा ने दीप प्रज्वलित कर तथा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कहा कि युवा पत्रकारों को अपने वरिष्ठ साथियों के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता निष्पक्ष होने के साथ-साथ जनपक्षधर भी होनी चाहिए। लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में पत्रकारों की जिम्मेदारी है कि वे समाज के गरीब, वंचित और कमजोर वर्गों की आवाज बनें। उन्होंने पत्रकारों से अपनी विश्वसनीयता बनाए रखने का आह्वान किया। वरिष्ठ पत्रकार तेज प्रताप सिंह ने कहा कि हिंदी पत्रकारिता अपने 200 वर्षों के गौरवशाली यात्रा पूरी कर रही है। बदलते समय में पत्रकारिता का स्वरूप भी बदल रहा है। लेकिन निष्पक्षता और सत्यनिष्ठा आज भी इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकारों में धैर्य और सहनशीलता का होना बेहद जरूरी है। तथा कठिन परिस्थितियों में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते रहना चाहिए। पत्रकार हरि नारायण शुक्ला ने कहा कि स्वावलंबन के बिना पत्रकारिता अधूरी है। खबरों में व्यक्तिगत विचारों के बजाय तथ्यों और आंकड़ों को अधिक महत्व दिया जाना चाहिए। जिससे उनकी विश्वसनीयता बनी रहे। वरिष्ठ पत्रकार एस.पी. मिश्रा ने भी पत्रकारिता को समाज के वंचित वर्गों के हितों से जोड़ने की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम को वरिष्ठ पत्रकार के.बी. सिंह तथा परसपुर विकास मंच के अध्यक्ष ने भी संबोधित किया। अंत में जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह में 60 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 11 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।
इन्हें किया गया सम्मानित 
कैलाश नाथ वर्मा, विजय बहादुर तिवारी, रविन्द्र प्रताप सिंह, राजेंद्र सिंह जिंदल,चंदा नारायण, शोभ नाथ पाण्डेय, मानिक राम वर्मा, केश नाथ पाण्डेय,राज कुमार मिश्रा,मथुरा प्रसाद मिश्रा,यज्ञ नारायण तिवारी
कार्यक्रम का संचालन इरफान मोइन ने किया,कार्यक्रम में प्रमुख रूप से संजीव यादव,राकेश चौहान,हनीफ सिद्दीकी,पंकज सिन्हा,संदीप अवस्थी,राहुल तिवारी,प्रदीप गुप्ता,अशोक गुप्ता,श्याम त्रिपाठी,ओमचंद शर्मा,लखन लाल,श्याम प्रकाश,सचिन रस्तोगी,मणिकांत,बजरंगी पांडे,राजन कुशवाहा,बजरंग त्रिपाठी,वरुण यादव,आर सी पाण्डेय,उमेश मिश्रा,उमेश श्रीवास्तव,दिवाकर तिवारी,भरतराज सिंह,गनी मोहम्मद,हरिश्चन्द गुप्ता,केदार नाथ वर्मा,कमलेश पटेल,राजू मौर्य,मनोज वर्मा,अनवारूल हसन,अशफाक अहमद, राम कुमार मिश्र,नागेश्वर सिंह,अरविंद वर्मा,इरफान,सहित सैकड़ो पत्रकार मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments