गोण्डा। थाना कर्नलगंज पुलिस एवं एसओजी टीम की संयुक्त कार्यवाही में रात्रि चेकिंग के दौरान पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 03 शातिर अंतर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जिसे उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से चोरी का लगभग 11 ग्राम सोना, 01 किलोग्राम 100 ग्राम चांदी, 01 मोबाइल फोन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 01 अवैध तमंचा, 01 जिंदा कारतूस, 01 खोखा कारतूस तथा ₹93,000 नकद बरामद किए गए हैं।
अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी गोण्डा राधेश्याम राय ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म के अंतर्जनपदीय चोर हैं, जिनके विरुद्ध विभिन्न जनपदों में आपराधिक गतिविधियों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। बरामद सामान के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
उन्होंने बताया कि अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्तों से पूछताछ कर अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।



0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।