दिल्ली में मालवीय नगर के फ्लरिश स्टे होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक मरने वालों में 11 विदेशी नागरिक हैं। इनमें 9 अफ्रीकी और 2 तुर्कमेनिस्तान के हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक 10 भारतीयों में से 8 आपस में रिश्तेदार थे। इनमें 3 राजस्थान के और 5 हरियाणा के रहने वाले थे। हादसे में कुल 35 लोग घायल हुए हैं। इनमें से 19 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।
दिल्ली फायर सर्विस और स्थानीय लोगों के मुताबिक, मालवीय नगर में मौजूद इस होटल के रेस्टोरेंट में सुबह 8.50 बजे आग लगी। आग ऊपरी मंजिलों पर बने कमरों और बेसमेंट तक पहुंच गई। चीफ फायर ऑफिसर अभिलाष मलिक ने कहा,
फायर टीम ने यहां से 37 लोगों को बाहर निकाला। बिल्डिंग की फायर NOC नहीं थी। होटल में 25 कमरे हैं।
वहीं, हादसे के वीडियो में कुछ लोग जान बचाने के लिए जलती हुई इमारत की तीसरी-चौथी मंजिल से कूदते नजर आ रहे हैं। इन्हें बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने जमीन पर गद्दे भी बिछाए थे।
होटल से 40 लोगों का रेस्क्यू भी किया गया है। आग लगने की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है। पिछले 6 महीनों में दिल्ली में आग की अलग-अलग घटनाओं में 66 लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टे बी एंड बी में आज सुबह भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया।
सुबह 8:48 बजे आग लगने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस, दमकल और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। 8 दमकल गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।
हादसे में 40 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया, जबकि 21 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है।
फिलहाल राहत एवं बचाव अभियान जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
आग में हुई जानमाल की हानि बेहद दुखद- पीएम
मालवीय नगर में भीषण रेस्टोरेंट अग्निकांड पर PM मोदी ने शोक जताया, PM राहत कोष से मृतकों के परिजनों के लिए दो लाख और घायलों को पचास हज़ार रुपये राहत राशि दी जाएगी !!
दिल्ली के हौजरानी इलाके में मैक्स अस्पताल के सामने स्थित होटल लेमन ग्रीन में लगी आग में मरने वालों में सेंट्रल एशिया और अफ्रीका देशों के नागरिक भी हैं.. जिन युवक-युवती को बेसमेंट से निकाला गया है वो सोमालिया या युगांडा के बताए जा रहे हैं।




0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।