12 जून को लगेगा विशाल रोजगार मेला, हजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार का अवसर

Image seo friendly

गोंडा। देवीपाटन मंडल में आगामी 12 जून को आयोजित होने वाले विशाल रोजगार मेले की तैयारियों को लेकर राजकीय आईटीआई गोंडा परिसर में मंडल स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडल के सभी निजी आईटीआई संस्थानों, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के प्रतिनिधियों, डीपीएमयू तथा राजकीय आईटीआई के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
बैठक की अध्यक्षता नव नियुक्त आर के मिश्रा ने की। इस अवसर पर निजी आईटीआई संस्थानों के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने संयुक्त निदेशक का बुके भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। संयुक्त निदेशक देवीपाटन मंडल गोंडा आर के मिश्रा ने कहा कि 12 जून को आयोजित होने वाला रोजगार मेला देवीपाटन मंडल का अब तक का एक महत्वपूर्ण एवं व्यापक रोजगार आयोजन होगा। मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी, जिससे युवाओं को उनकी योग्यता एवं कौशल के अनुरूप रोजगार प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने सभी संस्थानों से अधिकाधिक अभ्यर्थियों को रोजगार मेले में प्रतिभाग कराने तथा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।बैठक में रोजगार मेले की व्यवस्थाओं, अभ्यर्थियों के पंजीकरण, कंपनियों के आमंत्रण, प्रचार-प्रसार एवं समन्वय संबंधी विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने रोजगार मेले को सफल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
 रोजगार मेले को युवाओं के लिए लाभकारी बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में नोडल प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई गोंडा राम सिंह, विजय बहादुर, सतीश कुमार,प्रविंद्र कुमार वरिष्ठ लिपिक, विनय त्रिपाठी आरडीटीएम आईटीआई, हरीश गुप्ता पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र विष्णुपुरी कॉलोनी गोंडा, नीतीश कुमार, गौरव, नरेंद्र, अतुल कुमार, योगेंद्र सैनी मॉडर्न आईटीआई, हरीश कुमार पटेल, अंशु चौधरी, हनुमंत लाल पांडे तथा अंकुरपति त्रिपाठी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments