गोंडा।। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग समिति द्वारा गोनार्ध लॉन, गोंडा में सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रातःकाल आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग के माध्यम से स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।
कार्यक्रम का संचालन योग प्रशिक्षक डॉ. के.डी. तिवारी के निर्देशन में किया गया। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को योग की परंपरा, उसके वैज्ञानिक महत्व तथा दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि योग व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है तथा आधुनिक जीवनशैली से उत्पन्न अनेक समस्याओं के समाधान में सहायक है। सामूहिक योगाभ्यास के दौरान प्रतिभागियों ने सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन, भुजंगासन, अर्धचक्रासन, वज्रासन, मकरासन एवं शवासन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया। साथ ही अनुलोम-विलोम, कपालभाति एवं भ्रामरी प्राणायाम के माध्यम से श्वास एवं मन के संतुलन का अभ्यास भी कराया गया।
कार्यक्रम में शत्रुघ्न प्रसाद शुक्ल, सहदेव सिंह, रामकुमार सिंह, अशरम गुप्ता, अखिलेश श्रीवास्तव, राजेश सिंह, सुरेंद्र सिंह चौहान मीडिया प्रभारी संयुक्त, राजेंद्र प्रसाद तिवारी, प्रदीप कुमार सिंह, पंडित दीनदयाल उपाध्याय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र पीडीयू आईटीआई के प्रबंधक हरीश गुप्ता, अंश कसौधन, यश कसौधन तथा हर्ष कसौधन विशाल सिंह उपाध्यक्ष डॉ अरविंद मिश्रा अध्यक्ष आर के माथुर कोषाध्यक्ष केशव राम गुरुजी मंत्री घनश्याम जायसवाल मीडिया प्रभारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योगाभ्यास करने तथा परिवार एवं समाज को योग के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। योग समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि योग केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन का आधार है। सामूहिक रूप से योग को अपनाकर ही एक स्वस्थ और जागरूक समाज का निर्माण किया जा सकता है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।