गोंडा। देवीपाटन मंडल, गोंडा के संयुक्त निदेशक प्रशिक्षण एवं सेवायोजन आर.के. मिश्रा से मंडल के विभिन्न निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) के प्रबंधकों एवं प्रधानाचार्यों ने मुलाकात कर संस्थानों से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों से अवगत कराया प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त निदेशक कार्यालय एवं राजकीय आईटीआई परिसर में मंडल के सभी निजी आईटीआई संस्थानों के नाम, पता एवं मोबाइल नंबर सहित सूचना बोर्ड स्थापित करने की मांग रखी, जिससे छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को निजी आईटीआई संस्थानों की जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सके। संयुक्त निदेशक आर.के. मिश्रा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए सभी समस्याओं के समाधान हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विभाग निजी आईटीआई संस्थानों की उचित समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर है तथा विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी।इस अवसर पर सतीश कुमार वर्मा (कार्यदेशक), प्रविंद्र कुमार (वरिष्ठ लिपिक), हर्षवर्धन (जन क्रांति आईटीआई), विनय त्रिपाठी (आरबीटीएम आईटीआई), हरीश गुप्ता (पंडित दीनदयाल उपाध्याय आईटीआई, गोंडा), गुलाब सिंह लोक सेवा संस्थान बलरामपुर ,प्रभा आईटीआई बहराइच तथा दीनदयाल आईटीआई गोंडा के प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा निजी आईटीआई संस्थानों के विकास एवं छात्र हितों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।