गोण्डा बलरामपुर मुख्य मार्ग स्थित पंडरी में कृपाल राड फैक्ट्री के समीप बलरामपुर की ओर से आ रहा मोटर साइकिल चालक सड़क पर खडे डम्पर गाड़ी में पीछे से घुस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय एवं राह गीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल भेजा दिया है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पंड़री कृपाल ग्राम पंचायत के मुरावन पुरवा स्थित राड फैक्ट्री के समीप सड़क पर दर्जनों ट्रक एवं सड़क पर ही एक कतार में खड़े रहते है आज सांय करीब सात बजे बलरामपुर की ओर से आ रही मोटर साइकिल अनियंत्रित होक सड़क पर खड़े डम्पर में पीछे घुस गई जिससे करीब 40 वर्षीय बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे स्थानीय लोगों व राहगीरों ने एम्बुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल भेजा एवं घायल के मोबाइल से उसके घर वालों को सूचना दी गई।बताया गया कि घायल युवक इटियाथोक थाना क्षेत्र के दरियापुर हर्दोपट्टी का निवासी है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।