गोण्डा कचेहरी रेलवे स्टेशन में शार्ट सर्किट से लगी आग, ट्रेनों का आवागमन घंटों रहा बाधित

Image seo friendly

गोण्डा।। पूर्वोत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल अंतर्गत गोण्डा रेलवे स्टेशन में शार्ट सर्किट से दोपहर करीब सव दो बजे आग लग गई, देखते ही देखते स्टेशन मास्टर कक्ष में आग पूरी तरह फैल गई सूचना पर तत्काल पहुंची दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मोर्चा सम्हाला और लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया।सूत्रों ने बताया कि बारिश के कारण एल टी लाइन में शार्ट सर्किट हुई है किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ गनीमत रही कि दमकल विभाग के तत्परता से बहुत जल्द आग पर काबू पा लिया गया है।दोपहर का समय था उस वक्त ट्रेनें नहीं थी जिससे ट्रेनों के आवागमन में बाधा नहीं आई है।फिलहाल विभाग के कर्मचारी मरम्मत कार्य लगे हुए हैं ट्रेनों के आवागमन में जो थोड़ी बाधा आ रही है वह कुछ ही घंटों सुचारु रुप से चलना शुरू हो जाएगा।

Post a Comment

0 Comments