गोंडा। गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा रघुकुल विद्यापीठ ट्रेनिंग सेंटर में आयोजित बेल्ट प्रमोशन प्रतियोगिता में सफल प्रतिभागियों को पदक एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न बेल्ट श्रेणियों के 38 खिलाड़ी सफल रहे।
खिलाड़ियों ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस सेवा संकल्प अभियान के तहत कैंडल व दीपक जलाकर स्वच्छता एकता देश सेवा का संकल्प लिया
खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए आयोजित सम्मान समारोह में जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के एग्जीक्यूटिव सदस्य डॉ. राकेश श्रीवास्तव एवं उपाध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना शुक्ला ने सफल खिलाड़ियों को पदक पहनाकर एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डा.प्रत्यूष राज ने सभी सफल खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को मिलने वाला निरंतर प्रोत्साहन उनके आत्मविश्वास को बढ़ाता है। इसी मेहनत और प्रोत्साहन के परिणामस्वरूप गोंडा के खिलाड़ी प्रदेश, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन कर रहे हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी ने खिलाड़ियों को नियमित एवं अनुशासित प्रशिक्षण के साथ कठोर मेहनत, लगन और निरंतर अभ्यास करने की सीख दी, ताकि वे आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। समारोह में सभी सफल खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दी गईं।
सफल होने वाले खिलाड़ियों में येलो बेल्ट में खुशी मिश्रा, आरोही कश्यप,तेजस्विनी मौर्य, अलशिफा, दिलावर वर्मा, हरीश गौतम, शुभंकर श्रीवास्तव, पार्थ अग्रवाल, सात्विक श्रीवास्तव, आर्यन मल, आयूष वर्मा,कार्तिक सिंह, शुभांश श्रीवास्तव, अनमोल श्रीवास्तव, रुद्रांश जोशी, अभिनंदन सिंह, अपर्णा पांडेय एवं दक्ष चौधरी सफल रहे।
ग्रीन बेल्ट में अक्षांश सिंह, विशेष प्रताप सिंह, दर्श श्रीवास्तव, रियांशी सिंह, अथर्व सिंह, स्वास्तिक अवस्थी, रुद्र सिंह, आराध्या सिंह , ऋषिता घोष एवं विधि सिंह सफल रहे।
ब्लू बेल्ट में आदित्य आनंद आर्य, अभय आनंद आर्य, सारांश, अक्षित मिश्रा, अक्षिता मिश्रा, जाह्नवी मिश्रा एवं विवान सिंह सफल रहे।
रेड बेल्ट में ऐश्वर्या शुक्ला व अदम्य शुक्ला सफल रहे ।
रघुकुल विद्यापीठ के प्रबंधक सुमित भूषण, निशांत श्रीवास्तव,अनूप जायसवानी ने सभी सफल खिलाड़ियों एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।




0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।