केसीआईटी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया मातृ दिवस कार्यक्रम

Image seo friendly

गोण्डा।। केसीआईटी पब्लिक स्कूल में मातृ दिवस के अवसर पर भव्य एवं भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के क्लास प्ले से 04 तक की छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से मां के प्रति सम्मान, प्रेम एवं कृतज्ञता व्यक्त की। विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत, कविता एवं नृत्य ने सभी का मन मोह लिया।

Image seo friendly

विद्यालय के प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल एवं प्रधानाचार्या अंकिता श्रीवास्तवा ने बताया कि मातृ दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि मां के त्याग, समर्पण और स्नेह को सम्मान देने का अवसर है। उन्होंने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास में मां की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों में संस्कार एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करते हैं।



कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार एवं अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना की। अंत में विद्यालय प्रशासन ने सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया और सभी माताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

Post a Comment

0 Comments