जनपद को मिली पिकल बॉल खेल की मान्यता,जल्द शुरू होगा पिकल बॉल प्रशिक्षण केंद्र

Image seo friendly

Image seo friendly

डॉ. प्रत्यूष राज को जिला सचिव की जिम्मेदारी, जल्द शुरू होगा पिकल बॉल प्रशिक्षण केंद्र
गोंडा। पिकल बॉल खेल की बढ़ती लोकप्रियता के बीच अब गोंडा जनपद के बालक एवं बालिकाओं को भी इस खेल में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन के बैनर तले गोंडा पिकल बॉल एसोसिएशन के गठन एवं संचालन की जिम्मेदारी के लिए ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज को जनपद सचिव नामित किया गया है।
उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन द्वारा डॉ. प्रत्यूष राज को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपते हुए कार्यालय में आवेदन एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। एसोसिएशन ने उम्मीद जताई कि अन्य जनपदों की तरह गोंडा में भी पिकल बॉल खेल को व्यापक स्तर पर बढ़ावा दिया जाएगा तथा अधिक से अधिक बालक-बालिकाओं को इस खेल से जोड़कर उनकी प्रतिभा को निखारने और भविष्य को संवारने का कार्य किया जाएगा।
पिकल बॉल संगठन उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन से मान्यता प्राप्त है। खेल की बढ़ती लोकप्रियता एवं आगामी राज्य तथा राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को देखते हुए गोंडा के खिलाड़ियों के लिए पिकल बॉल में भी अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और खेल के क्षेत्र में भविष्य बनाने के नए अवसर उपलब्ध होंगे। जनपद में संगठन के संचालन एवं समस्त गतिविधियों के लिए डॉ. प्रत्यूष राज को जिला सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
इस अवसर पर डॉ. प्रत्यूष राज ने कहा कि गोंडा जनपद में जल्द ही पिकल बॉल का प्रशिक्षण केंद्र प्रारंभ किया जाएगा। इसके माध्यम से जनपद के इच्छुक बालक एवं बालिकाओं को प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आने वाली प्रतियोगिताओं में गोंडा के खिलाड़ी भी पिकल बॉल में प्रतिभाग कर जनपद का नाम गौरवान्वित करेंगे।
डॉ आनंद पांडे उत्तर प्रदेश पिकल बॉल एसोसिएशन वरिष्ठ उपाध्यक्ष व कार्यवाहक अध्यक्ष ने प्रमाण पत्र प्रदान कर शुभकामनाएं दी ।
डॉ. प्रत्यूष राज के जिला सचिव नामित होने पर जिला क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज, डॉ. ओ.एन. पांडेय, संतोष गुप्ता, आयुषी श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्स्ना शुक्ला, डॉ. राकेश श्रीवास्तव, डॉ. अभय श्रीवास्तव, विवेक मणि श्रीवास्तव, उमेश शाह, संजू छाबड़ा सहित अनेक खेल प्रेमियों एवं खिलाड़ियों ने शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Post a Comment

0 Comments