वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान के मौत के प्रकरण में आज तीसरे दिन सीएचसी अधीक्षक,तहसीलदार जांच करने पहुंचे मौके पर

Image seo friendly

Image seo friendly

गोंडा। तहसील मनकापुर के मोतीगंज के वरिष्ठ पत्रकार सुलेमान की 15 सितंबर को प्रातः मौत हो गई थी, मौत से पहले सुलेमान द्वारा लेखपाल आरके मिश्रा पर आरोप लगाते हुए एक वीडियो जारी किया था जिसमें कहा गया था लेखपाल द्वारा मुख्यमंत्री कोष से मांगे गए अहेतुक सहायता में गलत रिपोर्ट लगा दिया है जिसके कारण मुझे सहायता नहीं मिल पा रही है मेरी हालत बहुत खराब है यदि मैं मर गया तो इसकी सारी जिम्मेदारी लेखपाल आर के मिश्रा और राजस्व विभाग की होगी। और 15 सितंबर को सुलेमान का प्रातः निधन हो गया। प्रकरण में लेखपाल के गलत रिपोर्ट लगाने की जांच के आदेश जिला अधिकारी द्वारा si को दिया गया था सीआरओ ने स्थानीय लेखपाल प्रवीण शुक्ला और कानूनगो सुखराम वर्मा से जांच  रिपोर्ट तलब की थी, लेकिन 16 सितंबर को सुलेमान की पत्नी स्वयं की दवा लेने के लिए लखनऊ गई थी जिससे उसकी मुलाकात नहीं हो पाई थी।श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष द्वारा जिलाअधिकारी से मांग की गई थी कि प्रकरण की जांच स्वास्थ्य विभाग से कराई जाए, जिसके परिपेक्ष में आज सीएचसी मनकापुर के अधीक्षक एस एन सिंह और तहसीलदार परविंदर प्रताप गिरी एवं लेखपाल प्रवीण शुक्ला मौके पर गए मृतक की पत्नी से कागजात लिए और पूछताछ किया,जांच के दौरान भारी संख्या में स्थानीय लोग व स्थानीय पत्रकार मौजूद रहे ,दोनों अधिकारियों के जाने के बाद पौने पांच बजे दोनों अधिकारियों को 5,6 बार फोन किया गया,लेकिन फोन नहीं उठा जिससे जांच की जानकारी और जांच रिपोर्ट कब प्रेषित की जाएगी कि जानकारी नहीं हो सकी।

Post a Comment

0 Comments