गोंडा। मुरलीधर दूबे निवासी नदईपुरवा बमडेरा, थाना कटरा बाजार, जनपद गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली देहात में तहरीर दी गई कि उनकी पुत्री का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार रामप्रकाश तिवारी पुत्र सुभाष चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम कैथौला डीहा, थाना कोतवाली देहात के साथ हुआ था। आरोप है कि विवाह के कुछ समय बाद ही दहेज की मांग को लेकर ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा आंचल को शारीरिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा। इस संबंध में मृतका द्वारा अपने मायके पक्ष को भी जानकारी दी गई थी। परिजनों एवं अन्य लोगों द्वारा ससुराल पक्ष को समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन 19 जुलाई को सूचना मिली कि आंचल की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। वादी की तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली देहात में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।