जनवरी के प्रथम सप्ताह में होगा श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का चुनाव,नियमित बैठकों में भाग लेने वाले ही ले सकते है चुनाव में भाग

Image seo friendly

गोंडा। आज चौधरी चरण सिंह सभागार में उत्तर प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का बैठक संपन्न हुआ जिसमें कई दर्जन पत्रकार दूर दराज से भाग लिए। बैठक में कम उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करने के साथ ही यह निर्णय लिया गया कि स्थानीय पत्रकारों में से जो अनुपस्थित रहेंगे उनके घरों पर दो दर्जन पत्रकार उसी दिन पहुंचेंगे और उनके यहां नाश्ता पानी करेंगे, वही चुनाव के लिए वही पत्रकार भाग ले सकते हैं जो नियमित बैठकों में भाग लेते हैं बैठक में तय किया गया अब प्रत्येक पत्रकार के दो मोबाइल नंबर और ब्लड ग्रुप दर्ज किए जाएंगे जिससे किसी घटना दुर्घटना के दौरान मोबाइल नंबर पर उनके परिजनों से संपर्क किया जा सके, वही यह भी तय किया गया कि संगठन द्वारा आपदा कोष चलाया जा रहा है उसमें जो पत्रकार साथी आपदा कोष में सहयोग करेगा उन्हें साथियों को संगठन द्वारा घटना दुर्घटना में सहयोग किया जाएगा बैठक में यह भी निर्णय लिया गया की जो वास्तव में पत्रकार है और पत्रकारिता जगत से जुड़े हो ऐसे ही लोगों को सदस्यता प्रदान की जाएगी। बैठक में आर सी पांडे, उमेश मिश्रा, महेंद्र तिवारी, विजय बहादुर तिवारी, हरिश्चंद्र गुप्ता, संजीव कुमार यादव, राहुल तिवारी, किशोर कुमार तिवारी, पंकज सिन्हा, राजकुमार मिश्रा, दूधनाथ वर्मा, संजय कुमार सिंह, राम प्रताप वर्मा, मथुरा प्रसाद मिश्रा, महादेव सागर, जटाशंकर सिंह, विजय कुमार शुक्ला,रामकुमार मिश्र, राकेश कुमार सिंह, पंडित श्याम त्रिपाठी, प्रदीप गुप्ता, जनक राम वर्मा, अशोक कुमार गुप्ता, वरुण यादव ,अनिल कुमार साहू, श्याम बाबू कमल, सुधांशु गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments