गोण्डा, 16 नवम्बर 2026: खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पं० दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय, पं० जवाहरलाल नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम, गोण्डा में दिनांक 16 से 23 नवम्बर 2026 तक किया जा रहा है। इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 18 मण्डलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं।
प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन दिनांक 16 नवम्बर 2026 को मुख्य विकास अधिकारी दयानंद प्रसाद व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी अनिमेष सक्सेना, क्रीड़ा अधिकारी रंजीत राज द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर जनपद गोण्डा के खेल प्रेमी, फुटबॉल संघ के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
पहले दिन (16 नवम्बर 2026) के मुकाबलों का विवरण:
प्रतियोगिता के उद्घाटन दिवस पर विभिन्न मण्डलों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए: सहारनपुर बनाम मुरादाबाद मुरादाबाद ने 06-01 के बड़े अंतर से जीत दर्ज की। आगरा बनाम अलीगढ़ आगरा ने 06-00 से एकतरफा जीत हासिल किया ,देवीपाटन बनाम मेरठ दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला 01-01 से बराबरी (ड्रॉ) पर रहा। आजमगढ़ बनाम कानपुर दोनों टीमों के बीच मुकाबला 02-02 गोल से बराबरी पर छूटा।
प्रतियोगिता के निर्णायक मण्डल मैच कमिश्नर / ऑब्जर्वर: श्री अयूब शाह (बहराइच) रेफरी पैनल: विनोद यादव (वाराणसी) ,संजय साहनी (गोरखपुर) ,मनोज तिवारी (लखीमपुर) ,असगर अली (चंदौली) ,हाजी मुनव्वर (मऊ) ,महेश चंद्र (बरेली) ,सौरभ कुमार (गोरखपुर) , रजाउल्लाह (चंदौली), अशोक सिंह (गोण्डा) ,नवनीत गौतम (सुल्तानपुर) ,शशि मोहन मिश्रा (प्रयागराज) ,अजय यादव (वाराणसी) मुक्त अवसर पर मैंन मिश्रा, डॉ राकेश कुमार श्रीवास्तव लाईक आलम, फिरोज खान, समेत स्टेडियम प्रशिक्षक विक्की तिवारी, तौकीर अहमद, विनोद कुमार जायसवाल, प्रत्यूष राज । मुख्य अतिथि कार्यालय स्टाफ राम मनोज, हरिओम जायसवाल समेत समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।