केसीआईटी स्कूल के प्रांगण में रहा दीपोत्सव की धूम

image seo friendly

गोण्डा।। केसीआईटी पब्लिक स्कूल में दीपावली उत्सव बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। बच्चों हेतु कार्ड , झालर , दिया , मेहंदी , रंगोली, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें बच्चो ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जिसमें कक्षा प्ले से क्लास 2 तक के   बच्चो ने फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया  कार्ड प्रतियोगिता में  अवनीश कुमार और आयुष कुमार  - प्रथम स्थान ,  अदिति सिंह और अनामिका राव - द्वितीय स्थान, माखन कुमार और आभाश ठाकुर  -तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली बनाने की प्रतियोगिता में भाग लेकर आयुष कुमार और अवनीश कुमार  ने प्रथम अदिति सिंग, अनामिका राव, जाह्नवी सिंह, दिव्यांशी वर्मा ने द्वितीय तथा  साक्षी ओझा, नीलांशी मौर्य, शाइस्ता खान, अमृता मौर्य, शिवानी उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
image seo friendly

कक्षा 3 से 5 तक के बच्चों में   रंगोली प्रतियोगिता में कुशाग्र पटेल, सोनाक्षी, अंशिका चौधरी, अंजलि सैनी  प्रथम, आराध्या श्रीवास्तव  भवानी सिंह राणा, प्राची तिवारी ने द्वितीय और अनन्या, आराध्या साहू, स्वाति, मानवी गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेंहदी  प्रतियोगिता में किरण मौर्य ने प्रथम,  छवी तिवारी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया दिया प्रतियोगिता में ज्योति सैनी प्रथम, देवांश विश्वकर्मा द्वितीय, कोमल कनौजिया तृतीय स्थान प्राप्त किया।
image seo friendly

कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक कमलेश पटेल , प्रधानाचार्या अंकिता श्रीवास्तव ने बच्चो को दीपावली के महत्व के बारे में बताया और सभी बच्चो, अभिभावकों, अध्यापिकाओं को दीपावली की शुभकामनाएं दी और उन्हें गिफ्ट दिए, कार्यक्रम में विद्यालय की अध्यापिका आयुषी, दुर्गेश नन्दिनी ,काजल,फरहीन, राशिका,सुमैया, अजिता,पूर्णिमा, स्नेहा,बिंदु,बेबी,रोली,अमरीन,माला , अंजलि का विशेष योगदान रहा।
image seo friendly

Post a Comment

0 Comments