महिला ग्राम संगठन का हुआ गठन , संजू देवी बनी अध्यक्ष

Image seo friendly

रिपोर्टर- उमापति गुप्ता
 गोण्डा। स्थानीय विकास खण्ड अन्तर्गत ग्राम पंचायत रूद्रगढ़ नौसी में आरती वर्मा बी.के. सीनियर सीआरपीसी तथा नीलम एसएम द्वारा ग्राम  संगठन की बारीकी से जानकारी दी तथा देवकाली प्रेरणा महिला ग्राम संगठन का गठन किया गया। महिला ग्राम संगठन में रूद्रगढ़ नौसी के बालाजी स्वंय सहायता समूह,आशीष आजीविका महिला स्वंय सहायता समूह,अजय आजीविका स्वंय सहायता समूह, रजनी महिला स्वयं सहायता समूह,सोम आजीविका स्वंय सहायता समूह,उत्कर्ष आजीविका महिला स्वयं सहायता समूह,सरिता आजीविका स्वंय सहायता समूह आरफा महिला स्वंय सहायता समूह,लक्ष्मी स्वयं सहायता समूह सहित कई महिला समूहों ने मिलकर देवकाली प्रेरणा महिला संगठन का गठन किया।बैठक में मौजूद कुल 68 सदस्यों द्वारा संगठन के अध्यक्ष पद पर संजू देवी,उपाध्यक्ष शानू देवी, सचिव ममता देवी,उप सचिव पूजा पाण्डेय,कोषाध्यक्ष अनीता व बुक कीपर संगीता का सर्व सम्मति से चयन किया गया। आज कुल पांच समिति का गठन हुआ। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों व समिति सदस्यों ने सीआरपीसी टीम सहित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।साथ ही शपथ ग्रहण के बाद संगठन को निरन्तर उन्नति शील बनाये रखने की बात की मौजूद सदस्यों ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी तथा माल्यार्पण भी किया।

Post a Comment

0 Comments