गोंडा। सतीश मिश्रा पुत्र रूप नारायण मिश्रा निवासी महराजगंज,द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी कि वर्ष 2023 में गाटा संख्या 489/0.1300 हे० की जमीन खरीदी थी, जिस पर दीवार, टीनशेड आदि बनाकर कब्जा किया गया था। वर्ष 2024 में उसकी अनुपस्थिति में विपक्षीगण द्वारा दीवार तोड़कर अंदर रखा सामान चोरी कर लिया गया। इसके बाद विपक्षीगण द्वारा कूटरचित दस्तावेज के आधार पर उक्त जमीन का फर्जी बैनामा कराकर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है तथा विरोध करने पर जान-माल की धमकी दी जा रही है। नगर पुलिस द्वारा विवेचना के दौरान दोषी पाए गए आरोपी अभियुक्त सत्यम मिश्रा पुत्र कौशल किशोर निवासी कटहा घाट मिश्रनपुरवा थाना कोतवाली देहात, जनपद गोण्डा को मुन्नन खाँ चौराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।
0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।