जानलेवा हमला करने के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Image seo friendly

गोंडा। हर्ष वर्धन सिंह द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दिया कि ग्राम पथवलिया में जमीन क्रय वार्ता के दौरान विपक्षीगणों द्वारा एक राय होकर धारदार हथियारों से हमला किया गया। घटना में प्रार्थी के पिता को गंभीर सिर में चोट आई, सहयोगी अमर यादव का कान कट गया तथा कामाख्या सिंह का पैर टूट गया। साथ ही वाहन क्षतिग्रस्त कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया। 
नगर पुलिस द्वारा घटना में सलिप्त वांछित अभियुक्त नित्यानन्द तिवारी को गुरूनानक चौक के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 




Post a Comment

0 Comments