गोण्डा ।विनोद कुमार गौतम अवर अभियन्ता विद्युत उपकेन्द्र चन्दवतपुर, गोण्डा द्वारा थाना कोतवाली नगर पर सूचना दी गई कि 15 फरवरी को ग्राम सभा जगदीशपुर (निकट मंगलम गैस ऐजेन्सी जगदीशपुर गोण्डा) में 33 के0वी0 सुभागपुर लाइन के दो स्पैन लगभग 1000 मीटर तार अज्ञात व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया है । तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृतकर आज विष्णु,मो0 उमैर, आबिद उर्फ छोटू,समीर को महादेवा क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद सफेद रंग का ई-रिक्शा व उस पर लदा हुआ चोरी का एल्युमिनियम तार टुकड़ा वजन करीब 2 कुंण्टल 15 किलोग्राम व रु014600/- नगद बरामद किया गया ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।