छः वर्षीय बालक ने किया कमाल, इंडिया बुक में अपना नाम दर्ज कराकर जिले का नाम किया रोशन

Image seo friendly

गोण्डा के छह साल के नन्हे रुद्र प्रताप साहू ने अपनी अद्भुत स्मरण शक्ति से ऐसा कमाल कर दिखाया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। पहली कक्षा में पढ़ने वाले रुद्र ने महज 45 सेकेंड में उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के नाम सुना दिए और अपना नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज करा लिया।
इटियाथोक विकासखंड के परसिया बहोरीपुर गांव निवासी किसान परिवार के रुद्र प्रताप साहू हरैया झूमन स्थित एमके कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा एक के छात्र हैं।
रुद्र ने अपनी असाधारण स्मरण शक्ति का परिचय देते हुए यूपी के सभी 75 जिलों के नाम सिर्फ 45 सेकेंड में सुनाकर रिकॉर्ड बनाया है।
इतना ही नहीं, रुद्र को भारत के संविधान की प्रस्तावना भी कंठस्थ है, जिसे उन्होंने महज 37 सेकेंड में सुनाया। परिवार का दावा है कि रुद्र को देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के नाम भी याद हैं।
छोटी सी उम्र में रुद्र की इस प्रतिभा ने परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे गांव क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है। उनकी प्रतिभा से प्रभावित होकर तत्कालीन पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार जायसवाल, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और देवीपाटन मंडल की मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल भी रुद्र को सम्मानित कर चुकी हैं।
रुद्र का सपना बड़ा होकर आईएएस अधिकारी बनने का है और छह साल की उम्र में ही जिस तरह वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं, उससे परिवार और ग्रामीणों को उनके उज्ज्वल भविष्य की उम्मीद है।

Post a Comment

0 Comments