गोंडा। कोतवाली देहात थाना में प्रेमी परमेश्वर पाठक ने तहरीर देकर प्रेमिका के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय के खिलाफ में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। कर्नल गंज कोतवाली क्षेत्र के बक्सरा आज्ञाराम पुरवा गांव के निवासी परमेश्वर पाठक पुत्र कन्हैया लाल पाठक ने बताया कि कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के बाबा पुरवा ठोरहस निवासी चंद्र प्रकाश पांडेय की पुत्री 21 वर्षीय रोशनी पांडेय से उस का दो वर्ष से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिस से उस की बराबर बात चीत होती थी उस ने ही रोशनी को बात चीत करने के लिए एक मोबाइल भी खरीद के दिया था। दोनो शादी करना चाहते थे। इस की जानकारी मृतका रोशनी के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय को हो गई थी।जिस का दोनों लोग विरोध करते थे । इसी को लेकर रोशनी को अक्सर मारा पीटा करते थे। इस शादी से पिता और भाई राहुल खिलाफ थे। दोनो नहीं चाहते थे कि रोशनी मोबाइल पर बात चीत करे। परमेश्वर ने बताया कि बीते 29 जनवरी को जब वह रोशनी से बात चीत कर रहा था तभी उस ने बताया था कि उस के पिता चंद्र प्रकाशक पांडेय और भाई राहुल पांडेय दोनों मिलकर मार डालने की योजना बना रहे थे। दोनों ने कहा था कि करंट लगा कर हत्या कर देंगे। इसी को लेकर रोशनी को काफी प्रताड़ित करते थे। शुक्रवार की सुबह रोशनी मुझसे बात चीत कर रही थी।तभी उस के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय ने देख लिया और गुस्से में आ गए।उस को एक कमरे में ले गए और कंबल से ढक कर दबा दिया।भाई राहुल पांडेय ने रोशनी के पैर में करंट छुआ कर उस की हत्या कर दिया। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि प्रेमी परमेश्वर पाठक की तहरीर पर पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय के खिलाफ में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया । दोनो को हिरासत में लेकर पूछ ताछ की गई तो हत्या करने की बात को कबूला है।
हत्या को दुर्घटना का रूप देने का किया था प्रयास
रोशनी की हत्या उस के पिता चंद्र प्रकाश पांडेय और भाई राहुल पांडेय ने प्रेस में करंट लगा कर दिया था। हत्या को दुर्घटना दिखाने का प्रयास किया था। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच किया तो उस को शक हो गया था कि ये दुर्घटना नहीं है। हत्या की गई है।इस पर पुलिस ने पिता और पुत्र को हिरासत में ले लिया था।
प्रेमी और प्रेमिका दोनों शादी की बना रहे थे योजना
प्रेमी परमेश्वर पाठक ने बताया कि मृतका रोशनी से वह करीब दो वर्ष से प्रेम करता था और शादी करना चाहता था । इस लिए दोनों अपने अपने परिवार को शादी करने के लिए राजी कर रहे थे।लेकिन प्रेमी के भाई राहुल पांडेय और पिता चंद्र प्रकाश पांडेय नहीं मान रहे थे
दूर के रिश्तेदारी में आता है प्रेमी
प्रेमी परमेश्वर पाठक ने बताया कि वह रोशनी के घर अक्सर आता जाता था।उस की दूर की रिश्तेदारी थी।आने जाने के दौरान ही उस का रोशनी से प्रेम प्रसंग चलने लगा था।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।