गोंडा।आज राष्ट्रीय छात्र पंचायत के कार्यकर्ताओं ने बिसुही पुल निर्माण को लेकर 15 वें दिन कार्यक्रम किया। आज भी अनोखे तरीके से कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इटियाथोक बाजार में दुकान-दुकान पर जाकर लोगों से भीख मांगी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवम पांडेय ने बताया कि लगातार कई दिनों से हम लोग कार्यक्रम कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। आज हम लोग इटियाथोक बाजार में दुकान-दुकान पर जाकर भीख मांगे हैं और लोगों ने भीख दिया है। जो पैसे मिले हैं, उसे हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेज रहे हैं। और उनसे निवेदन कर रहे हैं कि इस पैसे को लेकर आप पुल का निर्माण कर दीजिए।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।