इटियाथोक, गोंडा। खरगूपुर थाना क्षेत्र में शनिवार दोपहर शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों की गोंडा- बलरामपुर हाइवे पर वन विभाग पौधशाला के पास रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। मृतकों की पहचान दीपांशु (20) पुत्र शिव प्रसाद निवासी मुहल्ला संगम बिहार (दिल्ली) व आकाश साहू (18) पुत्र श्रीशांत थाना कोतवाली देहात गोंडा के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार वह दोनों बलरामपुर जनपद में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। खरगूपुर थाना के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडे ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश शुरू कर दी गई है। घटना से स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।