चार पहिया गाड़ी खरीदने के नाम पर हड़प लिया सात लाख रुपए, तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

Image seo friendly

गोंडा। न्यायालय के आदेश पर सात लाख रुपए हड़पने का मुकदमा तीन लोगों के खिलाफ में कोतवाली देहात में दर्ज कराया गया है। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के तुर्का डीहा गांव के निवासी अनिल कुमार मिश्रा पुत्र राम बदल मिश्रा ने न्यायालय में एक वाद दायर किया जिस में उस ने कहा कि उस की मुलाकात गोंडा कचहरी में दीपेंद्र प्रताप सिंह पुत्र विजय पाल से जमीन लेने के संबंध में हुई थी एक लाख पचास हजार रुपए मेरे खाते में दिया गया था। जमीन का सौदा न तय होने पर पूरा पैसा मैने ऑनलाइन उस के खाते में भेज दिया था। जिस मेरा संबंध दीपेंद्र से हो गया था। इसी बीच दीपेंद्र ने गाड़ी खरीदे को कहा था। मुझ से पैसा मांगा था । मैंने विश्वास पर कई लोगों की मौजूदगी वर्ष 2022, को दो लाख रुपए दे दिया था । वर्ष 2024 में पैसा मांगा तो उस ने कहा कि गाडी की किस्त न जमा कर पाने के कारण बेचना चाहता हूँ यह गाडी आप ही ले लीजिए। गाड़ी का किस्त जमा होने के वाद गाड़ी आपके नाम ट्रांसफर कर देंगे पांच दिसम्बर 2024 गाड़ी खरीदने के लिए पांच लाख रूपये कई लोगों की मौजूदगी में दे दिया। दो लाख एक बार पाँच लाख दूसरी बार दिया । पैसा लेने के बाद भी गाड़ी को ट्रांसफर नहीं किया। हर बार अगले महीने अगले महीने कहा कर टोल देते थे। कोतवाल देहात शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दीपेंद्र कुमार सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ में मुकदमा धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है ।

Post a Comment

0 Comments