गोंडा।कोतवाल देहात थाना क्षेत्र के पड़री बल्लभ से कच्ची चक रोड के पास शनिवार की दोपहर में एक बजे साइकिल सवार वृद्ध रामपत को गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से मौत हो गई। कोतवाली देहात के राजा पुरवा केवल पुर निवासी बल करन वर्मा ने बताया कि उस के पिता रामपत शनिवार की दोपहर में घर से साइकिल से दरी लेने के लिए बाजार जा रहे थे। तभी एक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर लगने से गम्भीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए मेडिकल कालेज ले गए। चिकित्सक ने देखने के बाद मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम को भेजा है ।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।