गोंडा। एम बी बी एस के दाखिले के नाम पर एक महिला ने छ लाख रुपए हड़प लिया। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर नगर कोतवाली में उस के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।मिनहाज अहमद पुत्र मेराज अहमद ने पुलिस अधीक्षक को एक प्रार्थना-पत्र दिया जिसमें कहा कि वह डाक्टर है अपनी बेटी सादिया मिनहाज को डाक्टर बनाना चाहता है। इस लिए उसने एम बी बी एस का एडमिशन गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस हॉस्पिटल में करवाने हेतु आसिफ निवासी जगदीशपुर,रामलीला मैदान, रोडवेज के पास, थाना-जगदीशपुर, जिला-अमेठी से संपर्क किया। पुत्री के दाखिले की बात मेरे साले शहनवाज खान पुत्र अजीजुलहक खान, निवासी मेवातियान,थाना कोतवाली नगर,ने आसिफ से किया तो उसने बताया कि उसकी बहन कलकता में रहती है जिसका नाम रेशमा बेनजीर पत्नी अनीस बेनजीर निवासी-मटिया बुर्ज गार्डनरीच, थाना-मटियाबुजे, जिला कलकता पश्चिम बंगाल है।मोबाइल नंबर दिया और कहा कि यह मेरी बहन है आप लोग कलकता चले जाइये और मिल लीजिएगा वो आपकी मदद करेंगी। इसपर अपने
बेटी और साले के साथ गोंडा चला आया। दो तीन दिन बाद मोबाइल नम्बर पर काल करके रेशमा बेनजीर द्वारा छह लाख रूपया कालेज के डोनेशन के रूप माँगा और एडमीशन कराने का आश्वासन दिया। कालेज के वाइस चांसलर और एडमिशन हेड से मुलाकात किया तब पता चला कि बेटी का कोई भी फार्म कालेज को प्राप्त नहीं हुआ है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।