गोंडा। साले के लड़के की शादी में नरौरा भर्रापुर के मजरा गांव खजवा आए थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बसंतपुर तिवारी रेहरा निवासी जगदेव वर्मा (40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गांव से कुछ दूर पेड़ पर फंदे से लटका मिला। मृतक जगदेव की इटियाथोक थाना क्षेत्र अंतर्गत नरौरा भर्रापुर पंचायत में रामकृपाल वर्मा के घर ससुराल है।यहां रामकृपाल के बेटे का विवाह कार्यक्रम था।जगदेव दो दिन पहले शादी समारोह में भाग लेने आया था।बुधवार शाम को जब सभी नजदीकी रिश्तेदार और मित्र बहूभोज कार्यक्रम में व्यस्त थे।तभी लोगों को पता चला कि गांव से करीब दो सौ मीटर दूर सड़क किनारे लगे पेड़ से जगदेव का शव फंदे से लटका हुआ है।ग्रामीणों ने पुलिस को तत्काल सूचना दी। सूचना पर पहुंची इटियाथोक कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया पोस्टमॉर्टम में मौत का कारण स्पष्ट होने और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।