गोण्डा।। उम्मीद केन्द्रीय पोर्टल 2025 पर वक्फ सम्पत्तियों के पंजीकरण को लेकर शासन स्तर से समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है। सर्वे कमिश्नर वक्फ के आदेश के क्रम में पंजीकरण की अवधि को पुनः 06 माह के लिए बढ़ाया गया है।
जारी सूचना के अनुसार मुतवल्ली (मेकर) द्वारा वक्फ सम्पत्ति का विवरण पोर्टल पर दर्ज करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। इसके बाद वक्फ बोर्ड द्वारा विवरणों की जांच की अंतिम तिथि 15 अप्रैल 2026 तथा वक्फ बोर्ड स्तर से एप्रूवल की अंतिम तिथि 05 जून 2026 तय की गई है।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/सहायक सर्वे आयुक्त वक्फ, गोण्डा ने जनपद के समस्त मुतवल्ली, प्रबंधक समितियों एवं प्रशासकों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रत्येक दशा में अपनी वक्फ सम्पत्तियों का विवरण 15 फरवरी 2026 तक उम्मीद पोर्टल पर फीड कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि नियत तिथि तक विवरण फीड नहीं कराया गया, तो इसके लिए संबंधित मुतवल्ली/प्रबंधक स्वयं पूर्ण रूप से उत्तरदायी होंगे। समय अत्यंत कम शेष होने के कारण सभी संबंधितों से शीघ्र कार्रवाई करने की अपील की गई है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।