बाढ़ क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण,बाढ़ से संबंधित अधिकारियों को किया अलर्ट

Image seo friendly

गोंडा जिले का कार्यभार ग्रहण करने के दूसरे दिन आज शुक्रवार को जिलाधिकारी बाढ़ से संबंधित अधिकारियों के टीम के साथ बाढ़ क्षेत्र बहुवन मदार माझा पहुंच कर बंधे और बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ से होने वाले क्षति फसल आदि का निरीक्षण कर ले और शासन से अनुमन्य सुविधाओं को प्रदान किया जाए,जिलाधिकारी बाढ़ खंड के अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की और कहा बाढ़ से पहले सारी तैयारी पूरी कर ली जाय जिससे किसी तरह की क्षति न होने पाए,जिलाधिकारी ने कहा घाघरा नदी उफान पर है

खतरे के निशान तक पहुंच गई है जिससे बाढ़ चौकियों और संबंधित अधिकारियों को अलर्ट कर दिया गया है,आपदा से संबंधित सामग्रियों का टेंडर कर दिया गया हैआपदा राहत स्थलों को अलर्ट कर दिया गया है।सभी मजिस्ट्रेट अलर्ट है।

Post a Comment

0 Comments