गोण्डा। जिले के कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र में एक गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां 15 वर्षीय मंदबुद्धि व मूक-बधिर नाबालिग के गर्भवती होने और बच्ची को जन्म देने के बाद दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपी ज्योतिष कॉल सेंटर संचालक अमिताभ तिवारी के विरुद्ध दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता के पिता के मुताबिक उनकी बेटी सुनने में कमजोर है और मानसिक रूप से भी अस्वस्थ है। वह अक्सर बीमार रहती थी, जिस कारण गर्भावस्था की जानकारी समय पर नहीं हो सकी। 22 फरवरी की शाम करीब छह बजे नाबालिग ने घर पर ही एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद परिजनों को घटना की जानकारी हुई और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। क्षेत्राधिकारी कर्नलगंज अभिषेक दावच्या ने बताया कि आरोपी और पीड़िता का परिवार पहले से परिचित था तथा आरोपी का घर पर आना-जाना था। परिजनों का आरोप है कि इसी दौरान उसने नाबालिग को बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था, पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा चुका है और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।