बुझ गया घर का इकलौता चिराग,परिजन लगा रहे हत्या का आरोप

Image seo friendly

गोंडा। घर से लकड़ी इकट्ठा करने गए चौदह वर्षीय किशोर का शव गांव से करीब पांच सौ मीटर दूर आम के पेड़ से लटका मिला।परिजनों का आरोप है, कि हत्या करने के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।बुधवार की शाम पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीण इकट्ठा हो गए।परिजनों के पहुंचने पर लोगों ने पेड़ पर लटके शव को नीचे उतारा।मृतक की पहचान गुलशन कुमार (14) पुत्र पिंटू वर्मा निवासी रज्जनपुर मजरा इच्छा पुरवा थाना खरगूपुर के रूप में हुई है।सूचना पर पहुंची थाना खरगूपुर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक गुलशन कुमार के बाबा हनुमान वर्मा ने बताया कि जब हम परिवार के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि मेरे नाती गुलशन कुमार का शव पेड़ से लटक रहा था।उसकी आंख और नाक के पास खंरोच के निशान थे,और बायां कान गायब था।


Post a Comment

0 Comments