गोंडा।इंटर की परीक्षा दे रहे आधा दर्जन से अधिक छात्रों की बाइक की डिग्गी तोड़ कर मोबाईल चोरी कर लिया गया। कोतवाली देहात के सोहंसा परसा विशुनपुर बैरिया निवासी चाद बाबू पुत्र साबिर अली आशिक अली पुत्र जाहिर एजाज अली पुत्र बकरीदी, कमरुद्दीन ने धानेपुर थाना में तहरीर दिया कि वह माता बदल इंटर कालेज में इंटर की परीक्षा देने आया था।बाइक को विद्यालय के बाहर खड़ी करके परीक्षा केंद्र में चला गया।परीक्षा खत्म होने के बाद वापस लौटा तो डिग्गी टूटी हुई थी।उसमें रखा मोबाइल गायब था। कोतवाली देहात के कपिसा गांव के निवासी रोहित कुमार पुत्र अनोखी लाल ने कोतवाली देहात में तहरीर दिया कि वह स्वामी विवेकानन्द इंटर कालेज में इंटर की परीक्षा देने गया था। परीक्षा देकर बाहर आया तो डिग्गी तोड़ के मोबाइल चुरा लिया गया।


0 Comments
कमेन्ट पालिसी
नोट-अपने वास्तविक नाम व सम्बन्धित आर्टिकल से रिलेटेड कमेन्ट ही करे। नाइस,थैक्स,अवेसम जैसे शार्ट कमेन्ट का प्रयोग न करे। कमेन्ट सेक्शन में किसी भी प्रकार का लिंक डालने की कोशिश ना करे। कमेन्ट बॉक्स में किसी भी प्रकार के अभद्र भाषा का प्रयोग न करे । यदि आप कमेन्ट पालिसी के नियमो का प्रयोग नही करेगें तो ऐसे में आपका कमेन्ट स्पैम समझ कर डिलेट कर दिया जायेगा।