छह दिन से लापता युवक का टेढ़ी नदी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Image seo friendly

गोण्डा। जनपद के कौड़िया थाना क्षेत्र अन्तर्गत बसभरिया गांव निवासी 35 वर्षीय संजय कुमार का शव घर से करीब तीन किलोमीटर दूर रामापुर पुल के पास टेढ़ी नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में उतराता मिला। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई।
बताया जाता है कि संजय कुमार पिछले छह दिनों से लापता थे। परिजनों ने 20 फरवरी को कौड़िया थाने में तहरीर देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से पुलिस और परिवार के लोग लगातार उनकी तलाश में जुटे थे, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया था।
 मृतक संजय कुमार पत्थर की कटाई का कार्य कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी असामयिक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

Post a Comment

0 Comments