विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने दो सौ बेरोजगारों से किया करोड़ो का ठगी,सैकड़ों लोगों ने कोतवाली का घेराव कर दी तहरीर

Image seo friendly

गोंडा। एक एजेंट विदेश भेजने के नाम पर 200 बेरोजगार युवकों से करोड़ रुपए की ठगी कर लिया। विदेश न जा पाने वाले युवकों ने सीधे
एयर पोर्ट से नगर कोतवाली पहुंच कर एजेंट विवेक पुत्र राम चरण निवासी गोधरौली हींगा फतेह पुर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखने की मांग किया है। नगर कोतवाली के उपरहितन पुरवा निवासी अवधेश कुमार पांडेय पुत्र राम पाल पांडेय ने बताया कि फेस बुक के माध्यम से एजेंट विवेक पुत्र राम चंद्र ने एक विज्ञापन दिया जिसमें विदेश में नौकरी दिलाने की बात कही और उसमें अपना मोबाइल नंबर पता नवीन सब्जी मंडी उतरौला रोड गोंडा लिखा। वही पर एक कार्यालय बनाया हुआ था। अवधेश पांडेय ने बताया कि फार्म भरा कर तीन जनवरी को साक्षात्कार कराया। जिसमें करीब 75 लोग शामिल हुए। जिनको 15 जनवरी को विदेश रसिया जाने का तीन महीने का बीजा दिया। कहा कि तीन महीने बाद बीजा 22 माह के लिए रिनिवल हो जाएगा इस पर युवक नहीं गए।उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 200 सौ युवकों को रसिया में नौकरी दिलाने के नाम पर उनका पास पोर्ट जमा कर लिया और बीते 25 फरवरी को रसिया जाने का टिकट दिया।अवधेश पांडेय ने बताया कि जो युवक लखनऊ के थे उनको गोरखपुर एयर पोर्ट का टिकट दिया। जो युवक बहराइच बलराम गोंडा के थे उन लोगो को दिल्ली एयर पोर्ट का टिकट दिया गया। 23 फरवरी तक वैध टिकट दिखा रहा था ।जब हम लोग 25 फरवरी को एयर पोर्ट पर पहुंचे तो एजेंट दारा पास पोर्ट बीजा टिकट लेकर नहीं आया। फोन मिलाकर जब संपर्क करने लगे तो फोन बंद आ रहा था। एयर पोर्ट से सीधे बेरोजगार युवक नगर कोतवाली पहुंच कर घेराव करके एजेंट के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा लिखाने की मांग किया।

Post a Comment

0 Comments